रूस ने भारत को मिग-29के लड़ाकू विमानों की सप्लाई पूरी की
विमान उत्पादन कारख़ाने ’मिग’ के महानिदेशक इल्या तरसेन्का ने रूसी समाचार समिति रिया नोवोस्ती को बताया कि सन् 2016 में रूस ने भारत की मिग-29के/केयूबी नामक उन लड़ाकू विमानों की सप्लाई पूरी कर दी है, जो भारत ने अपनी नौसेना के लिए ख़रीदे हैं।
भारत ने रूस से अपने विमानवाहक युद्धपोतों पर तैनात करने के लिए ऐसे म विमानों की आपूर्ति करने का अनुबन्ध किया था।
इल्या तरसेन्का ने बताया कि आजकल ‘मिग’ कम्पनी के पास विमानों के 4 अरब डॉलर से भी अधिक राशि के ऐसे विदेशी आर्डर हैं, जिनकी उसे पूर्ति करनी है।
उन्होंने कहा – आज भी भारत हमारा प्रमुख सहयोगी बना हुआ है। इसके साथ-साथ हम पेरू, बल्गारिया और पोलैण्ड जैसे उन दूसरे देशों के साथ भी सहयोग कर रहे हैं जिन्हें हम पहले भी मिग-29 लड़ाकू विमानों की सप्लाई कर चुके हैं।
रूस और भारत सैन्य-तकनीक के क्षेत्र में बड़े स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। भारत की नौसेना और वायुसेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 70 प्रतिशत से ज़्यादा सैन्य-तकनीक सोवियत-संघ और रूस में ही बनी हुई है।
आजकल भारत की वायु सेना के पास 900 से ज़्यादा रूसी लड़ाकू विमान हैं, जिनमें मिग-21, मिग-29, एसयू-30एमकेआई, सैन्य परिवहन विमान आईएल-76 और आईएल-78 ईंधन आपूर्ति विमान आदि शामिल हैं।
रूस और भारत के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के विकास की सम्भावनाएँ