रूस ने रेल दुर्घटना से जुड़े राहत कार्यों में मदद देने का प्रस्ताव रखा
रूस के आपदा राहत मन्त्रालय ने जानकारी दी है कि रूस कानपुर के पास हुई रेल दुर्घटना में भारतीय बचावकर्मियों की सहायता करने को तैयार है। इस रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 142 तक जा पहुँची है।
इस सिलसिले में रूस के आपदा राहत मन्त्री व्लदीमिर पुचकोफ़ ने भारत के गृहमन्त्री के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मदद करने का प्रस्ताव रखा गया है। पत्र में कहा गया है कि रूस के बचावकर्मी ज़रूरत पड़ने पर भारत की हर तरह की सहायता करने के लिए तैयार हैं।
रविवार को सुबह तड़के कानपुर के पास इन्दौर से पटना जाने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के चौदह डिब्बे पटरी से उतर गए थे। 2010 के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। तब पश्चिमी बंगाल में एक सवारी गाड़ी और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 146 व्यक्ति मारे गए थे।
पूतिन ने रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया